फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Crime: Facebook और OLX पर वाहन बेचने के नाम पर की ठगी, आरोपी अब पहुंच गया हवालात

Thu, 20 Jul 2023 07:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा साइबर क्राइम पुलिस थाना और जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो गाड़ी बेचने के नाम से 70 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले को पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया है। साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में साइबर ठगों द्वारा ठगे गए 70 हजार रुपये के मामले में एक अभियुक्त और घटना में काम में आया मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी ने पिछले दो तीन साल में गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर दौसा में बढ़ रहे साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए साइबर क्राइम प्रभारी रमेश तिवाडी पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर बड़ी सफलता हासिल की। परिवादी रमेश चंद्र पिता सियाराम मीणा ग्राम अन्तापाडा तहसील और थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर थाना ने बांदीकुई जिला दौसा में 29 मार्च को एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 13 मार्च को दोपहर ढाई बजे मैंने मेरी फेसबुक अकाउंट से सर्च कर एक बोलेरो गाड़ी ZLX2WD रंग सफेद नंबर आरजे 14 यूई 4325 को विज्ञापन देखा। उसके बाद विज्ञापन पर दिए गए मोबाइल नम्बर 7063116097 पर सम्पर्क किया, तो आरोपी ने बताया कि मैं शंकर लाल शर्मा हूं और मैं आर्मी में नौकरी करता हूं। मेरा तबादला इंदौर से जम्मू हो गया है। मैं वहां गाड़ी नहीं रख सकता। इसलिए मेरी गाड़ी बोलेरो को बेच रहा हूं, जिसकी कीमत दो लाख 40 हज़ार रुपये बताई।

उसके बाद आरोपी ने मुझे वाट्सएप पर वाहन के कागजात और वाहन की फोटो भेज दी। वाहन डिलेवरी रजिस्टेशन के नाम से और अन्य बहाने बनाकर कुल 70 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन भी करवा लिया। इस पर मुकदमा नंबर 05/23 धारा 420 आईपीसी और 66डी आईएक्ट में दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी आधार पर अनुसंधान करते हुए जिला स्पेशल टीम व साइबर सेल की सहायता से मुख्य आरोपी मुफीद उर्फ जुम्मा पुत्र महजर जाति मेव मुसलमान उम्र 27 साल निवासी खैचातान थाना जुरहरा जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साइबर ठगी में उपयोग में लिया गया मोबाइल फोन और 70 हज़ार रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की। मुलजिम को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पीसी रिमांड दे दिया गया है।
विज्ञापन


वारदात का तरीका...
फेसबुक और OLX पर फर्जी आईडी बनाकर ट्रैक्टर, कार और अन्य वाहन सस्ती कीमत और आकर्षक पर बेचने की वाहन की फोटो सहित एड डालते हैं। जैसे ही विज्ञापन देखकर कोई व्यक्ति संपर्क करता है। आरोपी उससे अन्य व्यक्तियों के नाम से जारी करवाई हुई मोबाइल सिम जो अधिकतर अन्य राज्यों की होती है, उससे बातचीत शुरू करते हैं और ट्रांसपोर्ट के खर्चे समेत एडवांस के नाम पर अवैध रूप से बने फर्जी बैंक खातों में पैसे डलवा लेते हैं। बाद में एटीएम से रुपये डलवा लेते हैं। रुपये मिलने के बाद घटना में इस्तेमाल सिम कार्ड और मोबाइल फोन को बदल लेते हैं या बाद में तोड़ कर फेंक देते थे। मामले में अभियुक्त मुफीद उर्फ जुम्मा पुत्र महजर जाति मेव मुसलमान उम्र 27 साल निवासी खैचातान थाना जुरहरा जिला भरतपुर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें