फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की क्रूरता ने ली मासूम बच्ची की जान

Wed, 06 Feb 2013 12:51 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में शराबी पिता के हमले में घायल एक पांच महीने की बच्ची ने दम तोड़ दिया। लड़की के पिता पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी के होंठ और नाक के हिस्सों को चबा डाला था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अब पिता पर हत्या का मामला चलाया जाएगा।

एक फरवरी को ही बच्ची के चेहरे पर पहली प्लास्टिक सर्जरी की गई थी और अगले महीने उसकी दूसरी सर्जर की जानी थी। ऐसे में बच्ची के ठीक हो जाने की उम्मीद की जा रही थी पर ऐसा नहीं हुआ और दस दिनों तक अस्पताल में मौत से संघर्ष के बाद बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 जनवरी की रात में बच्ची के पिता ने नशे में उस पर हमला कर दिया था और उसके होंठ और नाक के कुछ हिस्से चबा डाले थे। इसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गिरफ्तारी से नाराज होकर इस महिला के ससुराल वालों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया था और वह अपने पिता के साथ रह रही थी। महिला, उसकी बेटियों और 70 वर्षीय पिता की देखभाल राजस्थान बाल अधिकार आयोग द्वारा की जा रही है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें