फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में नंगा कर दलित युवक को पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Sat, 07 May 2022 04:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में ड्रोन टूटने से खफा आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर उसे बेरहमी से पीटा। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नागौर में दलित युवक से मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में एक दलित युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी शादी में ड्रोन तोड़ने से इतने खफा हुए कि उन्होंने युवक को नंगा कर रातभर पीटा। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना मौलासर थाना क्षेत्र के अलखपुरा गांव की है। पीड़ित युवक छगनलाल पुत्र प्रभुराम मेघवाल फोटो स्टूडियो का काम करता है। उसने एक शादी के लिए उसने मौलासर यश स्टूडियो से ड्रोन किराए पर लिया था। शादी के दौरान ड्रोन टूटकर गिर गया था। जिसके बाद छगनलाल ने एक महीने में ड्रोन की कीमत स्टूडियो के महेंद्र थोरी को देने की बात कही थी लेकिन उसके बावजूद महेंद्र थोरी के साथ अन्य लोग मौलासर आए और उसे जबरन गाड़ी में बिठा लिया। 


पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे एक होटल लेकर गए। जहां उन्होंने उससे शराब के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी करवाया और उससे नंगा कर मारपीट की। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान उससे स्टांप पर‎ मारपीट नहीं किए जाने की बात भी लिखवाई गई। शुक्रवार सुबह‎ आरोपी उसे‎ तालाब में फेंक कर भाग गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महेंद्र थोरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से प्रयोग में ली गई कार जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें