फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चुरू में हैरान कर देने वाली घटना, दलित युवक को अपहरण के बाद जमकर पीटा, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 06:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

चुरू में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां आरोपियों ने इंसानियत की हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चुरू से एक शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर दबंगों ने एक दलित युवक का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और शराब व पेशाब तक पिलाया। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक का नाम राकेश मेघवाल है। राकेश ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वह 26 जनवरी की रात को अपने घर में था। करीब 11 बजे गांव का ही उमेश ने उसे बुलाया और साथ चलने के लिए कहा। राकेश ने मना किया तो उसके साथ आए सात और लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और खेतों की ओर ले गए। यहां पर आरोपियों ने पहले उसे जबरन शराब पिलाई।

शराब खत्म होने पर आरोपियों ने उसकी बोतल में पेशाब किया और फिर राकेश को उसे भी पीने के लिए मजबूर किया। राकेश की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां दीं और रस्सी से बांध कर लगभग आधे घंटे तक लाठियों से मारा पीटा। जब राकेश बेहोश हो गया तो आरोपियों ने समझा कि वह मर गया है और इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


अगले दिन राकेश रतनगढ़ पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। मामले में आरोपी लोगों के नाम उमेश, बीरबल, अक्षय, राजेश, राकेश, ताराचंज, बिडाडीचंद और दिनेश हैं। इनमें से उमेश और बीरबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राकेश मेघवाल के अनुसार उसने होली के मौके पर चांग नाम का एक स्थानीय वाद्य यंत्र बजाया था, जिस पर आरोपियों ने अभद्र टिप्पणियां की थीं। इसके बाद दोनों के बीच पहली बार टकराव की स्थिति बनी थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें