फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Tina Dabi: टीना डाबी के नाम से ठगी का प्रयास, आरोपी ने व्हाट्सअप पर फोटो लगा मांगे अमेजन गिफ्ट कार्ड

Tue, 09 Aug 2022 10:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से अपील की है कि उनका एक ही मोबाइल नंबर है, जो ऑफिशियल है। इसलिए लोग सावधान रहें। वहीं इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Ias Tina Dabi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी के नाम से व्हाट्सअप पर ठगी करने के प्रयास किया गया। आरोपी ने व्हाट्सअप पर टीना डाबी की फोटो लगाकर अमेजन गिफ्टस कार्ड मांगे थे। टीना डाबी ने इसकी जानकारी जैसलमेर एसपी को दी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूआईटी सचिव सुनीता चौधरी को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें कलेक्टर टीना डाबी का फोटो लगा था पर मोबाइल नंबर अलग था। आरोपी ने सुनीता से अमेजन गिफ्ट कार्ड के बारे में पूछा। मैसेज बहुत बढ़िया अंग्रेजी में था। सुनीता चौधरी ने कहा कि मुझे यकीन हो गया कि शायद मैडम को कोई काम होगा लेकिन मैं अमेजन का इस्तेमाल नहीं करती, इसलिए बात नहीं बनी। ऐसे में मैंने कलेक्टर मैडम को कॉल किया, तब पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा है।


जिला कलेक्टर टीना डाबी ने इस फेक आईडी की जानकारी एसपी जैसलमेर को दी। एसपी जैसलमेर ने नंबर ट्रेस करवाया तो पता चला कि नंबर डूंगरपुर का है। एसपी जैसलमेर ने डूंगरपुर एसपी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से अपील करके कहा कि उनके पास उनका एक नंबर ही है, जो ऑफिशियल है। इसलिए लोग सावधान रहें। ऐसे मैसेज आने पर तुरंत पुलिस शिकायत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें