पुष्कर में हो रहा है सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के पुष्कर स्थित 'लेजी स्टेज' में छह और सात मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें विभिन्न कलाकार हिस्सा लेंगे और प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडी से लेकर संगीत एवं कविताओं की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन लेखक हार्ट (युवाओं का एक संगठन जिसका मकसद सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है ), आर्थो इवेंट्स और लेजी स्टेज द्वारा कराया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में दिल्ली, उत्तराखंड सहित राजस्थान के अजमेर, उदयपुर, जयपुर व पुष्कर के कलाकार हिस्सा लेंगे और मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क है।