फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: रामनवमी पर शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी देवनगरी

Thu, 30 Mar 2023 02:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

देवनगरी सिरोही में रामनवमी पर केसरिया झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को लेकर भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
सिरोह में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के अवसर पर सिरोही जिले में गज़ब धूम रही। देव नगरी के कई गांवों और शहरों में केसरिया झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में राम भक्त बढ़चढ़ भाग ले रहें हैं। सिरोही जिले के रोहिड़ा गांव में भी शानदार शोभायात्रा निकाली गईं।

विज्ञापन




रामनवमी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों में गज़ब का उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान लोग डीजे की धुन पर जमकर थिरके रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का जाब्ता मुस्तैद रहा।

गौरतलब है कि स्वरूपगंज कस्बे में भी रामनवमी को लेकर ऐतिहासिक शोभायात्रा शुरू हो चुकी है। आसपास के कई गांवों के लोग शिरकत कर रहें हैं। कायर्क्रम में हजारों की संख्या में राम भक्त केसरिया झंडा लहराते हुए नजर आए। विभिन्न समाज और संगठनों के ने जगह-जगह पर करीब 56 स्वागत द्वार लगाए। इस दौरान पिण्डवाड़ा उपखंड मजिस्ट्रेट हंसमुख कुमार और उप अधीक्षक जेठू सिंह करणोत, थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। दोनों अधिकारियों के साथ-साथ पूरा प्रशासनिक अमला फील्ड में मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें