फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बेच रहा था अवैध देशी शराब

Sun, 26 Mar 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Arrest - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में सांगानेर सदर इलाके में घर से चोरी छिपे अवैध शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 39 कार्टन देशी शराब की जब्त की है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण मनीष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर रात को सांगानेर सदर पर मुखबीर ने फोन से सूचना दी थी कि देव विहार, ग्वार ब्राहम्णान गांव में स्थित एक मकान में अवैध देशी शराब बेची जा रही है। सूचना पर सांगानेर सदर थाने के सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार हैडकांस्टेबल रामप्रकाश, सतपाल, कांस्टेबल सुधीर कुमार व शकुन्तला की टीम ने तलाशी वारन्ट की मदद से देव विहार ग्वार ब्राहम्णान स्थित मकान पर दबिश दी। वहां मकान में अवैध देशी शराब के 39 कार्टुन मिले।
 
मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी वीरसिंह निवासी कृषि नगर, सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी मनोज सांसी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है।  थानाप्रभारी धर्मवीर चौधरी ने बताया कि आरोपी वीर सिंह सांसी थाना सांगानेर के इलाके में रहता है। जिसके खिलाफ अवैध शराब बेचने, मारपीट करने व अन्य तरह के करीब आठ मुकदमे दर्ज है। जबकि, फरार आरोपी मनोज सांसी के खिलाफ थाना सांगानेर सदर पर अवैध शराब बेचने के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें