फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग केस में हैडकांस्टेबल गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर के हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग केस में एसओजी ने एक बड़ी कार्रवाई कर जयपुर कमिश्नरेट में तैनात हैडकांस्टेबल बलराम को गिरफ्तार कर लिया। वह कमिश्नरेट के दक्षिण जिले के महेश नगर थाने में पदस्थापित है। 
विज्ञापन


एसओजी एसपी संजय श्रोत्रिय के मुताबिक के मुताबिक बलराम को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। तब वह घर पर था। जानकारी के अनुसार सीए कमलेश कुमार ने एसओजी में हाईप्रोफाइल ब्लैकमेलिंग केस में एक मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें हैडकांस्टेबल बलराम पर भी करीब दो लाख रुपए लेने का आरोप लगाया था। 

बताया जा रहा है कि जब युवती ने कमलेश के खिलाफ महेश नगर में कुछ वर्ष पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। तब बलराम वहां कांस्टेबल था और उसने ब्लैकमेलर गिरोह का सहयोग करते हुए रुपए लिए थे। इसी केस में एडवोकेट अनिल यादव का नाम भी होने की जानकारी है। जो कि फरार चल रहा है। माना जा रहा है कि एसओजी मामले में अब और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें