फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के निशाने पर गैंगस्टर गिरोह, शिकंजा कसा

Sun, 05 Mar 2017 03:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप यानी एसओजी ने अब प्रदेश के गैंगस्टर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में एसओजी ने गगन पंडित पर करीब एक साल पहले फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड संजय शर्मा उर्फ शूटर और एक अन्य बदमाश मनीष भंडारी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन


एसओजी ने दोनों बदमाशों को हरियाणा में रोहतक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। संजय शर्मा ने ही जवाहर नगर में बदमाश गगन पंडित और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। जानकारी के अनुसार गिरोह ने यह हमला यहां सेंट्रल जेल में बंद एक बदमाश के ईशारे पर किया गया था।  

एसओजी के मुताबिक संजय शर्मा उर्फ शूटर के खिलाफ अनेक राज्यों में मामले दर्ज है। इनमें मर्डर,लूटपाट,डकैती के मामले शामिल है। जयपुर में कुछ साल पहले आदतन बदमाश कपिल वर्मा हत्याकांड में भी संजय मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वहीं, सेंट्रल जेल के एक जेलर पर गोलियां चलाकर हमला करवाने में संजय का नाम सामने आया था। 
विज्ञापन


आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि संजय को कोर्ट में पेशकर 10 दिन के रिमांड पर लिया है,जबकि आरोपी मनीष को जेल भेजा है। सोमवार को मनीष की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। उसके बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एसओजी ने जयपुर में भी नामी कुछ गैंगस्टर को निशाने पर लिया है। जिनसे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें