फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के पिंकसिटी होंडा शोरुम में आग से मची अफरा—तफरी

Fri, 31 Mar 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पिंकसिटी होंडा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को पिंकसिटी होंडा के शोरुम में आग लगने से अफरा— तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तीन दमकलें वीकेआई फायर बिग्रेड सेंटर से मौके पर पहुंची और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


कार्यवाहक चीफ फायर आॅफिसर जलज घसिया ने बताया कि सीकर रोड नंबर पर एक पर पिंकसिटी होंडा का शोरुम है। जहां कारें बिकती हैं। सुबह करीब नौ बजे स्टॉफ वहां पहुंचकर कामकाज में लगा ही था। तभी शोरुम परिसर में बने कॉन्फ्रेंस रुम में एयरकंडीशन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कोई समझ पाता इससे पहले आग की लपटें तेजी से फैलकर वहां रखे सोफा व अन्य फर्नीचर तक पहुंच गई। इससे अफरा—तफरी का माहौल हो गया। तत्काल वहां डिस्प्ले में खड़ी गाड़ियों को हटा लिया गया। इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं आग से शोरुम परिसर में धुंआ भर गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें