फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर डीएसओ 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
bribe
विज्ञापन
नागौर के डीएसओ राकेश कुमार शर्मा को एसीबी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है। यह रिश्वत खाद्य पदार्थ का लाइसेंस जारी करने के लिए ली थी। शर्मा का रिटायरमेंट अगले साल है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी जगदीश तिवाड़ी ने खाद्य पदार्थ लाइसेंस के लिए जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर रखा था। तिवाड़ी का आरोप है कि रसद अधिकारी राकेश शर्मा ने लाइसेंस के एवज में रिश्वत की मांग की। मामला 30 हजार रुपए में तय हुआ। शर्मा ने परिवादी को रिश्वत की ये रकम अपने घर के पास स्थित किराने की दुकान पर देने को कहा था। 

परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम जब किराना व्यापारी रसद अधिकारी को दे रहा था तब एसीबी ने उसे धर धबोचा। एसीबी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि डीएसओ शर्मा अगले साल  रिटायर होने वाले है। 
विज्ञापन


एसीबी ने इस कार्रवाई को डिप्टी एसपी जाकिर अख्तर के नेतृत्व में अंजाम दिया। इसके  बाद एसीबी ने डीएसओ शर्मा के मूल निवास अजमेर में भी तलाशी चला रखी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें