फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर दो ट्रेलरों की भिडंत, केबिन में यूं फंसा रहा ड्राइवर

Wed, 22 Mar 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
नेशनल हाइवे नंबर आठ पर बुधवार अल सुबह दो ट्रेलरों में जोरदार भिडंत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर के धनजी पेट्रोल पंप के पास हुआ। जिसमें दोनों ट्रेलरों में सवार तीन ड्राइवर व खलासी केबिन में फंस गए। इनमें दो जनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन व आपदा बचाव दल की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक ड्राइवर अंदर ही फंस गया। 
विज्ञापन


उसे बाहर निकालने के लिए एक क्रेन बुलवाई गई। जब बात नहीं बनी तब गैस कटर से ट्रेलर का केबिन को काटा गया। वहीं शाहपुरा से दमकलकर्मी भी मौके पर बुलाया गया। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। हाईवे एंबुलेंस तथा मनोहरपुर, शाहपुरा और चंदवाजी थाना पुलिस भी पहुंची। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद  केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
 
एक टैंकर के ड्राइवर फिरोज ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रहा था। इसी दौरान मनोहरपुर में एक अन्य वाहन के साइड दबाने से उसके केबिन का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे दीवार तोड़ते हुए हाइवे पर दूसरी तरफ खड़े ट्रेलर से टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें