फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: दिनदहाड़े हुई 1.75 करोड़ के सोने-चांदी की लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2022 10:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह लूट की वारदात हुई थी। जहां बोलेरो में सवार होकर आए बदमाशों ने पार्सल लेकर लौट रहे कार चालक के साथ मारपीट की और उससे पार्सल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर सदर पुलिस थाना इलाके में दिनदहाड़े हुई 1.75 करोड़ रुपये की सोने-चांदी के आभूषणों की लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट की सूचना मिलने के बाद जिले के सभी हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर आने-जाने वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि एक बिना नंबर बोलेरो कैंपर जयपुर-जोधपुर बाईपास से नापासर की तरफ जा रही है। पुलिस टीम ने जब इस बिना नंबरी बोलेरो कैंपर को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चलाने का प्रयास भी किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस की ओर से फायरिंग होती देख अपराधी खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने अपराधियों को काबू में कर डकैती की घटना में प्रयुक्त हथियार मय राउंड कैंपर गाड़ी, लूटे गए 1.75 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बरामद किया है।

यह है पूरा मामला...
परिवादी तोलाराम पुत्र हीरालाल निवासी गुड़ा जिला सिरोही की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार, घटना एक निजी ट्रैवल्स एजेंसी के आसपास की है। ट्रैवल्स की बस से जयंत टैडर्स के नाम से ज्वेलरी का एक पार्सल आया था, जिसे रिसीव करने के लिए एक व्यक्ति कार में सवार होकर आया।
विज्ञापन


पार्सल लेकर वह लौट ही रहा था कि बीच रास्ते में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी मिली। बोलेरो से चार व्यक्ति नीचे उतरे और कार चालक के साथ मारपीट की और पार्सल बैग छीनकर भाग गए। इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी विकास बिश्नोई, जसरासर थानाधिकारी देवीलाल और हेड कॉन्स्टेबल दीपक यादव और डीएसटी की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें