फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मसाज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, स्पा सेंटर पर मिलीं थाईलैंड की लड़कियां, आठ हिरासत में

Wed, 21 Dec 2022 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्पा सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम हो रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो स्पा सेंटर पर थाईलैंड की चार लड़कियां और कुछ युवक संदिग्ध हालत में मिले।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने कई स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने थाईलैंड की चार लड़कियों सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इन स्पा सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम होता है।

विज्ञापन


मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसपी आदर्श सिद्धू के निर्देश पर मंगलवार रात भीलवाड़ा के कई स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। सबसे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में कावा खेड़ा में बुद्धा स्पा सेंटर पर छापा मारा। वहां से चार लड़कियों और कुछ युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सिगनेचर स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के अन्य तीन स्पा सेंटर पर भी पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि इन स्पा सेंटर की आड़ में क्या-क्या अवैध गतिविधियां हो रही थीं, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

थाईलैंड की लड़कियां - फोटो : सोशल मीडिया
यहां कई स्पा सेंटर चलाए जा रहे... 
सूत्रों के मुताबिक, भीलवाड़ा में बड़ी संख्या में स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन पर देश और विदेश की लड़कियों को काम पर रखा जाता है। यहां स्पा पर मसाज के नाम पर अनैतिक काम होते हैं। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

एसपी आदर्श सिद्धू का क्या कहना है...
भीलवाड़ा एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया, लंबे समय से मसाज पार्लर में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत मंगलवार रात पुलिस ने बुद्धा स्पा इंटरनेशनल थाई मसाज, लाइव स्पा और सिग्नेचर स्पा पर रेड मारी। यहां से पुलिस ने थाईलैंड की चार लड़कियां, केरल के रहने वाले मैनेजर, सवाद उर्फ हेरूनल सबलपुरा निवासी नरेंद्र सिंहपुर निवासी अरुण और राजकुमार को गिरफ्तार किया है। शहर में मसाज पार्लर के नाम पर हो रहे इस कारोबार को पकड़ने के लिए कोटडी सीओ पवन कुमार, गुलाबपुरा सीओ लोकेश कुमार, मांडलगढ़ सीओ कीर्ति सिंह के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी और प्रताप नगर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने कार्रवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें