फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में गाय गाड़ी को टकराई तो चालक ने बछड़े को रस्सी से बांधकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा

Tue, 18 Jul 2023 09:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पशु क्रूरता के इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों और बछड़ा मालिक ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के भजनगढ़ गांव में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक गाय युवक की कार से टकरा गई। जिससे गुस्साए युवक ने गाय के बछड़े को रस्सी से कार से बांधा और फिर करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा हुआ ले गया, जिससे बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन


सीकर के भजनगढ़ निवासी विकास सैनी ने बताया कि उनके घर के सामने एक तेज रफ्तार कार आकर रुकी। चालक ने हमारे घर के बाहर बंधे बछड़े को कार से बांधा और फिर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। ये देखकर  अन्य ग्रामीणों ने उसे रुकवाया, लेकिन तब तक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो हो गया। भीड़ को देखकर आरोपी पहले तो वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह दोबारा वहां आया तो ग्रामीणों ने चालक से ऐसा करने का कारण पूछा।  

इस दौरान उसने बताया कि उसकी कार के सामने गाय आ गई थी। जिससे उसकी हैडलाइट के पास स्क्रैच हो गया और टूटफूट भी हो गई। उसे लगा कि ये बछड़ा उसी गाय का है, ऐसे में उसने बछड़े को अपनी कार के बांधकर घसीट दिया। 
विज्ञापन


बछड़ा के मालिक विकास का कहना है कि युवक झुंझुनूं के नवलगढ़ का रहने वाला है। पिछले एक डेढ़ साल से उनके गांव में ही मकान बनाकर रह रहा है। जिस गाय ने उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया वह कोई अन्य गाय थी क्योंकि बछड़े की मां तो घर के अंदर बंधी थी। दादिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें