फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत, 24 घंटे में 70 नए मामले आए सामने

Sun, 17 May 2020 11:18 AM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 128 हो गई है। इस बीच 70 नए मामले आए हैं जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की की कुल संख्या 5,030 हो गई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो और मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गई है। केवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। 

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में रविवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नए मामले आए। इन 70 नए मामलों में 36 मामलें राजधानी जयपुर में हैं। अधिकारियों का कहना है कि जयपुर में 36 नए मामलों में 11 केंद्रीय जेल में और तीन जिला जेल से सामने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य में मिले 70 नए मामलों में जयपुर में 36, डूंगरपुर में 18, बीकानेर में पांच, झुंझुनूं—कोटा में दो-दो, अजमेर, बाड़मेर, दौसा, प्रतापगढ, नागौर, सवाईमाधोपुर और करौली में एक-एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें