फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 122 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मौत

Tue, 19 May 2020 01:36 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 139 हो गई है। इस बीच संक्रमण के 122 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 5629 हो गई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नागौर में एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 139 हो गई है। केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है। 

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में सोमवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में दो, डूंगरपुर में 48, नागौर में 16, उदयपुर में 10 और पाली में 23 नए मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें