राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को छह और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 453 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 224 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 19,756 हो गई है, जिनमें से 3,640 का इलाज चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जोधपुर में चार, कोटा में एक और उदयपुर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 453 हो गई है।
केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है जबकि जोधपुर में 57, भरतपुर में 39, कोटा में 24,अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12 और धौलपुर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 30 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए। इनमें से प्रतापगढ़ से सर्वाधिक 48 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अजमेर में सात मामले, अलवर 23, बारां में चार, भरतपुर में आठ, भीलवाड़ा में तीन, बीकानेर में 12, चूरू में एक, दौसा में साथ, डूंगरपुर में एक, जयपुर में 31, जालोर में 18, झालावाड़ में तीन, कोटा में पांच, पाली में 33, राजसमंद में छह, टोंक में तीन, उदयपुर में चार और झुंझुनू में साथ मामले सामने आए हैं।
राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।