फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में संक्रमण से दो लोगों की मौत, 47 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4035 हुई

Tue, 12 May 2020 01:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों में शामिल राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। इस बीच 47 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4035 हो गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जालौर जिले में 45 साल के एक व्यक्ति और बीकानेर जिले में 37 साल की एक महिला की मौत हो गई। दोनों संक्रमित पाए गए थे। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 115 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 59 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में मंगलवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए जिनमें जयपुर में आठ, उदयपुर में 32, कोटा में तीन व अजमेर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ वसीकर में एक-एक नया मामला शामिल है।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें