फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से सात और मौत, 182 नए मामले

Wed, 24 Jun 2020 01:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को सात और मौत दर्ज की गईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 372 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 182 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 15,809 हो गई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर में तीन तथा श्रीगंगानगर, दौसा, भरतपुर व कोटा में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 372 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 151 हो गई है जबकि जोधपुर में 37, भरतपुर में 31, कोटा में 22, अजमेर में 14, नागौर में 12 व बीकानेर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 23 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक धौलपुर में 63, जयपुर में 53, भरतपुर में 23, कोटा में दस, नागौर व सीकर में पांच-पांच, दौसा व झालावाड़ में चार-चार नए मामले भी सामने आए।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें