फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan: कोरोना से चार और मौत, 154 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14691

Sun, 21 Jun 2020 01:27 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। इसके साथ ही 154 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14,691 हो गई जिनमें से 2,955 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो, अजमेर, भरतपुर में एक-एक और मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। अकेले जयपुर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 147 हो गई है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 29, कोटा में 19,अजमेर में 14 और नागौर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 22 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 154 नए मामले सामने आए। इनमें धौलपुर में 59, जयपुर में 31, झुंझुनूं में 22,अलवर में 12, सीकर में नौ, भीलवाडा और डूंगरपुर में पांच-पांच, राजसमंद में तीन, झालवाडा, नागौर और उदयपुर में दो-दो तथा चूरू में एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी। एक अन्य राज्य के व्यक्ति की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें