फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: निजी अस्पतालों एवं प्रयोगशालाओं में 2200 रुपये में होगी कोरोना की जांच

Sat, 20 Jun 2020 11:17 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच अब 2200 रुपये में होगी। राज्य सरकार ने शनिवार को इस बारे में निर्देश जारी किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने सभी निजी चिकित्सालयों और प्रयोगशालाओं के लिए निर्देश जारी किया।

विज्ञापन


उसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोरोना वायरस संक्रमण जांच हेतु अनुमोदित निजी जांच प्रयोगशालाओं में संक्रमण की आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम दर 2200 रुपये (जीएसटी / सभी कर सहित) निर्धारित की गई है।

उसमें मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से कोरोना वायरस जांच हेतु अनुमोदित निजी प्रयोगशालाओं द्वारा सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए जांच किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि राज्य में 20 राजकीय चिकित्सा संस्थानों में कोरोना वायरस की जांच निःशुल्क की जा रही है तथा एनएबीएल मान्यता प्राप्त एवं आईसीएमआर से अनुमोदित चार निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि आईसीएमआर के निर्देशों पर निजी जांच प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की उच्चतम सीमा 4500 रुपये प्रति जांच निर्धारित की गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने आमजन को कम कीमतों पर सहज एवं सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 की धारा चार में प्रदत्त शक्तियों के जरिए यह दर 2200 रुपये तय कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें