फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 11 साल के बच्चे की 14 बार हुई कोरोना जांच, चार बार आई निगेटिव रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2020 11:53 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
बच्चे का नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर जिले में 11 साल के कोरोना मरीज कासिम की 13वीं और 14वीं परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 14 बार कासिम के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे। इसमें केवल चार बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। कासिम 49 दिन अस्पताल में रहा। 

विज्ञापन

कासिम जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) से घर लौटा। जैसे ही उसे छुट्टी की मंजूरी मिली, वह खुशी से नाचने लगा। उसे परिजनों के साथ 14 अप्रैल को भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया था। पहले वह भरतपुर और फिर बाद में जयपुर में भर्ती रहा।


कासिम ने बताया कि उसे शुरू में खांसी, जुकाम, बुखार आदि नहीं थे। उसका इलाज एसएमएस अस्पताल के सीनियर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता ने किया। डॉ. गुप्ता का कहना है कि कासिम के कुछ नमूने जांच के लिए पुणे भेजे गए थे। अब इसका शोध किया जाएगा कि आखिर कासिम को कैसा कोरोना था।
विज्ञापन


आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. योगेश का कहना है कि बार-बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने का मतलब है कि मरीज के अंदर कोरोना का वायरस है लेकिन वो सक्रिय नहीं है। ऐसे में दूसरों को उससे खतरा नहीं है। बशर्ते कि उसमें कोई लक्षण न दिखाई दें। दिल्ली स्थित आईएलबीएस अस्पताल की वॉयरोलॉजिस्ट डॉ. एकता गुप्ता का कहना है कि कई बार इंसान के शरीर की बॉयोलॉजिकल बनावट और रोग प्रतिरोधक तंत्र ऐसा होता है कि वायरस शरीर में रहता है, लेकिन उससे मरीज को कोई परोशानी नहीं होती है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,909 नए मामले सामने आए हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,07,615 हो गई है, जिनमें से 1,01,497 सक्रिय मामले हैं, 1,00,303 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,815 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें