फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने पर दो पक्षों में विवाद, एसआई समेत आठ लोग घायल

Fri, 10 May 2019 02:17 PM IST
आसिम खान भाषा, जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन

जिले के खंडार थाना क्षेत्र के छाण कस्बे में बृहस्पतिवार को एक धार्मिक स्थल के आगे तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी में एक एसआई सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक ट्रैक्टर में लगे तेज आवाज के डीजे के धार्मिक स्थल के बाहर से गुजरने पर हुए विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की जिससे एक एएसआई सहित करीब आठ लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि उत्तेजित लोगों को खदेड़ने और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और हवा में दो राउंड रबड़ की गोलियां चलाईं। बताया कि ऐहतिआत के तौर पर कस्बे में 100 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के तीन नामजद आरोपियों और दो अन्य आरापियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें