फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congresss Chintan Shivir: पार्टी नेताओं को भेजा आमंत्रण पत्र, सोनिया गांधी समेत 400 नेता 12 को आ सकते हैं उदयपुर

Sat, 30 Apr 2022 03:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर 13 मई से शुरू होगा। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में पार्टी के 400 नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
13 मई से उदयपुर में शुरू होगा चिंतन शिविर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर होगा। यह 13 से 15 मई यानी तीन दिन तक चलेगा। इस शिविर में आने वाले नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजना शुरू कर दिए गए हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के  महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से सभी को आमंत्रित किया है। उनके द्वारा भेजे गए पत्र में नेताओं को आने का समय 12 मई शाम छह बजे का दिया गया है। इससे माना जा रहा है कि शिविर से एक दिन पहले की शहर में कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

   

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी होंगी शामिल
राजस्थान कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि नव संकल्प चिंतन शिविर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह एक ऐतिहासिक शिविर होगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगी। शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 400 महमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।  

 

ताज अरावली में शिविर का आयोजन  
जानकारी के अनुसार ताज अरावली में चिंतन शिविर होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के ठहरने की व्यवस्था भी यहीं की जा रही है। इसके अलावा शिविर में आने वाले सभी नेताओं के रुकने की व्यवस्था भी उदयपुर में ही की जा रही है। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में छह सत्र आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

शिविर में होंगे यह छह सत्र 
  • पहला सत्र राजनीति पर केंद्रित रहेगा। इसमें सबसे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे,  गुलाम नबी आजाद, अशोक शंकरराव चव्हाण, नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी, डॉ. शशि थरूर, गौरव गोगोई, सप्तगिरि शंकर, पवन खेरा और रागिनी नायक अपनी राय व्यक्त करेंगे।
  •  दूसरा सत्र सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर आधारित होगा। जिसमें सलमान खुर्शीद, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, सुखविंदर सिंह रंधावा, नबाम टुकी, नारायण भाई राठवा, एंटो एंटनी और के राजू संबोधन देंगे। 
  • तीसरा सत्र आर्थिक विषय पर केंद्रित रहेगा। जिसमें पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, मनीष तिवारी, राजीव गोड्डा, परिणिति शिंदे, गौरव वल्लभ और सुप्रिया श्रीनाते अपनी राय व्यक्त करेंगे। 
  • चौथा सत्र संगठन विस्तार पर आधारित होगा। जिसमें मुकुल वासनिक, अजय माकन, तारिक अनवर, रमेश, रनदीप सुरजेवाला, अधीर रंजन, नीता डिसूजा और मीनाक्षी नटराजन सिलसिलेवार तरीके के संबोधित करेंगे। 
  • पांचवां सत्र किसान और कृषि पर केंद्रित रहेगा। जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, टीएस सिंह देव, शक्तिसिंह गोहिल, नानाभाऊ पटोले, प्रताप सिंह बाजवा, अरुण यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह , गीता कोरा और अजय कुमार लालू संबोधित करेंगे। 
  • छठा सेशन युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा। जिसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग,  बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, कृष्ण गोवाडे, कृष्ण अलवरू, अलका लांबा, रोजी एम जॉन, अभिषेक दत्त, करिश्मा ठाकुर, अंकिता दत्ता अपनी राय व्यक्त करेंगीं। तीन दिन चले वाले इस शिविर में हर दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें