फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दवा जहरीली नहीं, भाजपाई हैं जहरीले'

Sat, 23 Nov 2013 10:23 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में कोटा व डूंगरपुर में हुई रैलियों में भाजपा पर खुलकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को कुछ दिखता है, तो वह है बस सत्ता। उन्होंने कहा कि राजस्थान में चल रही नि:शुल्क दवा योजना में मिलने वाली दवाओं को भाजपा वाले जहर बता रहे हैं। जहरीली दवा नहीं, जहरीले तो वे हैं। इनके लिए गरीब की तकलीफ कोई मायने नहीं रखतीं।

सोनिया ने कहा कि नि:शुल्क दवा एवं जांच को लेकर भाजपा गलत इल्जाम लगा कर अफवाह फैला रही है। भाजपा जब सत्ता में थी तब ऐसी क्रांतिकारी योजनाएं क्यों नहीं लागू की?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ढिंढोरा पीटते है और झूठी बातें करते है। आपके (आमजन) लिए उनकी आंखों में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ को सच बनाकर आपके सामने पेश करने का प्रयास कर रही है। खुद की झूठी तारीफें व दूसरों की झूठी बुराई, दोनों इनके (भाजपा) ही काम हैं। लेकिन हम (कांग्रेस) झूठ को सच नहीं बताते। हम काम करनेवाले लोग हैं और काम करते रहेंगे।

सोनिया ने राजस्थान की गहलोत सरकार की जमकर तारीफें की और राजस्थान में चलाई जा रही नि:शुल्क दवा व जांच, वृद्धावस्था पेंशन सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की गिनाया और कांग्रेस के हक में वोट मांगे।
विज्ञापन



















नि:शुल्क दवा गरीबों के साथ मजाक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा कि राजस्थान में नि:शुल्क दवा के नाम पर गरीबों के साथ मजाक हुआ है।

यादव ने कहा कि ये दवाएं न तो गुणवत्ता वाली हैं और न बीमारी से निजात दिलानेवाली। सरकारी अस्पतालों में दवाओं के उचित वातानुकुलित भण्डारण व्यवस्था नहीं होने के कारण जो दवाईयां दी गई वो गुणवत्ता खो बैठी। कुछ दवाओं में कांच का मिश्रण पाया गया। उनके बारे में कांग्रेस राजस्थान की जनता से माफी क्यों नहीं मांगती।

उन्होंने कहा कि सरकार यह भी जवाब दे कि दवाईयों पर वितरण एवं परीक्षण की तारीख गायब क्यों हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें