फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Congress: ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने कॉर्डिनेटर्स को बांटे काम, चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया

Sun, 03 Sep 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर जयपुर में एक बैठक हुई। ये बैठक सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने प्रदेश कार्यालय में ली। इस बैठक में  25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए। 
विज्ञापन
जयपुर में कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में  वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में हुई।  इस बैठक में बैठक में 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान मधुसूदन मिस्त्री ने लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों से ब्लॉक स्तर तक चुनाव के लिए की गईं संगठनात्मक तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों के लिए रणनीति पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए निर्देश भी दिए गए। बैठक में कांग्रेस की ओर से नियुक्त कोर्डिनेटर्स को लोकसभा क्षेत्रवार कार्य विभाजित कर समन्वय की जिम्मेदारी दी गई।

इस बैठक में ऑब्जर्वर शशिकांत सैंथिल, एआईसीसी द्वारा नियुक्त कोर्डिनेटर रंजीता रंजन, किरण चौधरी, डॉ. हरकसिंह रावत, शमशेर सिंह ढिल्लो, एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू और मधुसूदन मिस्त्री की सहायता के लिए नियुक्त बीपी सिंह, राजेन्द्र सिंह कुम्पावत समेत 25 लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन


केराजू  ने ली विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की बैठक 
दोपहर 3 बजे कांग्रेस एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के. राजू  ने लीडरशिप डवलपमेंट मिशन के विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त कोर्डिनेटर्स की भी बैठक ली। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त एलडीएम कॉर्डिनेटर्स को चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें