फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: हिंसा का आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान जयपुर से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर पुलिस मांगेगी रिमांड

Fri, 15 Sep 2023 12:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हरियाणा पुलिस की एडीजी ममता सिंह ने बताया कि नूंह हिंसा के आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी विधायक को हरियाणा की कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा। विधायक खान पर सोशल मीडिया के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपी कांग्रेस विधायक मामन खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा फैलाने के आरोप में कांग्रेस विधायक मामन खान को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम ने देर रात फिरोजपुर-झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को पकड़ा है। हरियाणा पुलिस की एडीजी  ममता सिंह ने बताया कि आज आरोपी विधायक को हरियाणा की कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा।

विज्ञापन


मामन की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के 9 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लोगों से जुम्मे की नमाज अपने घर पर ही अदा करने के लिए कहा है। विधायक मामन के पैतृक गांव भादस और उसके आसपास पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक मामन खान पर नूंह में हिंसा भड़काने का आरोप है। हिंसा के दौरान उसने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने विधायक मामन खान को दो बार नोटिस जारी कर तलब किया, लेकिन वह नहीं गए। उधर, कांग्रेस विधायक मामन खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। याचिका पर हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की थी, अब अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है।
विज्ञापन


याचिका में विधायक मामन खान ने दावा किया है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। मामले की जांच के लिए SIT से कराई जाए। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि मामले की जांच पहले से गठित एसआईटी कर रही है। 

25 अगस्त को मामन खान को नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए।  जवाब में विधायक ने मेडिकल भेज दिया कि वह बुखार से पीड़ित हैं। पुलिस ने 5 सितंबर को दूसरा नोटिस जारी कर उन्हें 10 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया, लेकिन वह तब भी नहीं पहुंचे। बतादें कि 31 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 6 लोग मारे गए थे, इनमें पुलिस वाले भी शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें