फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan politics: सीएम गहलोत को इस्तीफा भेजने वाले विधायक घोघरा बोले- मैं किसी का गुलाम नहीं, जानें मामला

Sat, 21 May 2022 04:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

विधायक गणेश घोघरा ने कहा, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। वह मुझे रिमोट कंट्रोल की तरह चलाना चाहते हैं, वह चाहते हैं कि विधायक उनके यहां आकर ढोक लगाए।
विज्ञापन
विधायक गणेश घोघरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अलगे साल चुनाव होने, लेकिन प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में गुटबाजी नजर आ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा भेजने वाले विधायक गणेश घोघरा ने डूंगरपुर जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- मैं गुलाम विधायक नहीं हूं। जनता ने मुझे चुना है और मैं उनके लिए काम करूंगा। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर विधायक गणेश घोघरा ने कहा, दिनेश खोड़निया कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। वह मुझे रिमोट कंट्रोल की तरह चलाना चाहते हैं, वह चाहते हैं कि विधायक उनके यहां आकर ढोक लगाए। खोड़निया जो कहें विधायक वही करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता।  मैं गुलाम विधायक नहीं हूं, जनता ने उन्हें चुना है और उनके लिए काम करूंगा। 

केस दर्ज होने के बाद दिया था इस्तीफा 
दरअसल, डूंगरपुर एसडीएम सहित 22 कर्मचारियों को बंधक बनाने के आरोप में विधायक गणेश घोघरा सहित 60 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद गणेश ने अपना इस्तीफा सीएम अशोक गहलोत को भेज दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। सीएम गहलोत ने कहा था कि घोधरा भावुक व्यक्ति हैं, उनसे बात कर हम उन्हें मना लेंगे। 
विज्ञापन


अपने मन के अधिकारी कराते हैं नियुक्त 
प्रेस वार्ता में विधायक गणेश घोघरा ने दिनेश खोडनिया उदयपुर संभाग में कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ाने और कांग्रेस को कमजोर करने काम कर रहे हैं। खोडनिया मुख्यमंत्री के नजदीकी होने के फायदा उठाकर संभाग में अपने मन से अधिकारी नियुक्त करवाते हैं। इसके बाद अपन काम करवाते हैं।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें