फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: कांग्रेस MLA बोले- मंत्री जेल चला जाएगा, इसलिए रीट की CBI जांच कराने से डरते हैं CM गहलोत 

Wed, 25 May 2022 01:55 PM IST
उदित दीक्षित चित्तौड़गढ़

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बेगूं से कांग्रेस विधायक ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। उन्होंने गहलोत को डरा हुआ बता दिया। 
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र बिधूड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बेगूं से कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार को निशाने पर ले लिया। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। विधायक राजेंद्र बिधूड़ी ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रीट मामले की सीबीआई जांच नहीं करवा सकते, क्योंकि वह मंत्री के जेल जाने से डरते हैं। बिधूड़ी के बयान का वीडियो सामने आने के बाद यह सियासी चर्चा का कारण बन गया है। आइए...बताते हैं विधायक बिधूड़ी ने वीडिया में क्या कहा? 

विज्ञापन


वीडिया में यह कहते हुए सुनाई दे रहे बिधूड़ी 
बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी पारसोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, पारसोली थाना से डोडाचूरा चोरी हो गया, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री हैं, उन्हें सब को सस्पेंड करना चाहिए था, सीबीआई जांच करानी चाहिए थी। मुख्यमंत्री रीट मामले की जांच नहीं करवा सकते। कम से कम पारसोली थाने के मामले की तो जांच करवानी चाहिए थी। मैंने सीएम को लिखा है कि रीट की सीबीआई जांच को लेकर डर रहे हो, क्योंकि कोई मंत्री जेल चला जाएगा, लेकिन पारसोली थाने की तो सीबीआई जांच करवा दो। उन्होंने कहा जो नेता दो बार 50 हजार वोटों से हारा, उसे मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया और जीतने वाले को नीचे गिरा दिया। हम विधायक जीतेंगे तभी तो आप मुख्यमंत्री बनोगे। हमें हमारा कार्यकर्ता ही जिताएंगे, जब कार्यकर्ता ही मजबूत नहीं होगा, उसकी कोई सुनेगा नहीं तो हम कैसे जीतेंगे?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें