फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Affidavit: कांग्रेस MLA अमीन ने हिंदू युवती से किया निकाह, पहली बीवी से तलाक नहीं, 50 की उम्र में दूसरी शादी

Tue, 07 Nov 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Affidavit: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तलाक के बाद एक और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के चुनावी एफिडेविट में बड़ा खुलासा हुआ है। कागजी ने 50 साल की उम्र में हिंदू युवती से दूसरा निकाह कर लिया। दूसरी बीवी का जिक्र उन्होंने एफिडेविट में किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने किया दूसरा निकाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Affidavit: राजस्थान की राजधानी जयपुर की किशनपोल सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक और अब प्रत्याशी अमीन कागजी ने 50 साल की उम्र में हिंदू युवती से दूसरा निकाह किया है। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही काजगी ने दूसरी शादी कर ली। इसका खुलासा अमीन कागजी की ओर से दिए गए चुनावी एफिडेविट से हुआ है। 

विज्ञापन


अमीन काजगी ने एफिडेविट में दो पत्नियां होने की जानकारी दी है। दूसरी पत्नी का नाम उन्होंने मोनिका शर्मा कागजी बताया है। अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है। इनसे उनके चार बेटे-बेटियां हैं। इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे एफिडेविट में दिया था। विधानसभा चुनाव 2023 का नामांकन पत्र भरने के लिए दिए गए एफिडेविट में काजगी ने दूसरी पत्नी मोनिका शर्मा कागजी का जिक्र किया है। मोनिका एक बेटी की मां भी हैं। 

2022 में की थी बड़ी बेटी की शादी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कागजी ने अपनी निजी सचिन मोनिका शर्मा से दूसरा निकाह किया था। कोराना काल में हुए इस निकाह को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था। साल 2022 में काजगी ने अपनी बड़ी बेटी की शादी से पहले मोनिका के साथ निकाह किया था। 
विज्ञापन


पांच साल में घट गई कागजी की संपत्ति
2018 के चुनाव के बाद कागजी की एक पत्नी बढ़ गई है, लेकिन उनकी संपत्ति में कभी आई है। वर्तमान में काजगी की चल-अचल संपत्ति 6 करोड़ 86 लाख 22,293 है। इससे पहले 2018 में उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति 7 करोड़ 82 लाख 961 रुपए की थी। ऐसे में पांच साल में यह 95.78 लाख रुपये घट गई है। कागजी के पास वर्तमान में 5.78 करोड़ की चल और 1.07 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पहली पत्नी रेशमा के पास 13.73 लाख और मोनिका के पास 12.73 लाख रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा दोनों के पास 21-21 तोला सोना और 15-15 हजार नकदी समेत बैंक में जमा राशि भी है।

किशनपोल सीट पर मुकाबला
कांग्रेस ने इस सीट से वर्तमान विधायक अमीन कागजी को ही प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा की ओर से चंद्रमोहन बटवाड़ा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर चुनाव हिंदु बनाम मुस्लिम हो सकता है।  

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तलाक का भी हुआ था खुलासा
बीते दिनों कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तलाक का खुलासा भी एफिडेविट के जरिए हुआ था। पायलट ने भी गुप्त तरीके से अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था, लेकिन चुनावी हलफनामें में उन्होंने इसका जिक्र किया था। सचिन पायलट की लव स्टोरी, एक क्लिक पर पढ़ें...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें