फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Congress: गहलोत ने दिए संकेत नहीं बनेंगे नेता प्रतिपक्ष, अलाकमान पर छोड़ा फैसला, पायलट ने कही ये बात

Tue, 05 Dec 2023 10:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Congress: जयपुर में विधायक दल की बैठक के बाद अशाेक गहलोत ने कहा कि पार्टी में उनकी भूमिका साधाराण कार्यकर्ता के रूप में होगी। गहलोत के इस बयान को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनने का संकेत माना जा रहा है। 
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सत्ता वापसी करने में नाकाम रहीं कांग्रेस ने मंगलवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक की। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए। जिसमें नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए एक लाइन का प्रस्ताव पास कर कांग्रेस आलाकमान पर ये निर्णय छोड़ दिया गया। इसके अलावा बैठक में कांग्रेस की हार के कारणों और आगे की रणनीति पर भी मंथन किया गया।        

विज्ञापन


गहलोत बोले- मेरी भूमिका कार्यकर्ता की होगी 
विधायक दल की बैठक के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दे दिए कि वे नेता प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे। गहलोत ने कहा- कि नेता प्रतिपक्ष के चयन का फैसला हमनें हाईकमान पर छोड़ा है। पार्टी मेरी भूमिका साधारण कार्यकर्ता के रूप में रहेगी। मेरा मानना था कि प्रदेश में हमारी सरकार बन जाएगी। हमनें योजनाओं और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा ने अलग तरह से चुनाव लड़ा। उन्होंने तरह-तरह की अपवाह फैलाई। कन्हैयालाल को लेकर चुनाव लड़ा। भाजपा ध्रुवीकरण करने में सफल हुई।      

पायलट बोले-लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी होगी
वहीं, सचिन पायलट ने कहा- हमें उम्मीद थी कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सब लोगों ने मेहनत की, इसके बाद भी कुछ कमियां रहीं। इन्हें स्वीकार करना पड़ेगा। क्या कमियां रहीं और कामयाबी के लिए क्या सुधार हों इस पर लंबी चर्चा की जरूरत है। अगर, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनता का मन जीत पाते  तो चुनाव भी जीत पाते। सत्ता बदलने की परंपरा पुरानी है, हमारा प्रयास था कि हम सत्ता में वापसी करें। अभी भी हम मजबूती से जनता की आवाज बनकर जनता के बीच में रहेंगे। मेहनत करेंगे। हमें पुरानी बातों को छोड़कर, भविष्य की बात करनी है। लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से करनी होगी। जल्द ही पार्टी निर्णय लेगी कि आगे का रास्ता किस तरह तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें