फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद का किया विरोध, कहा- उन्होंने महंगाई राहत कैंप में हंगामा का किया प्रयास

Wed, 26 Apr 2023 11:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद चौधरी ने महंगाई राहत कैंप में हंगामा करने का प्रयास किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा क्यों जनता को परेशान करना चाहती है।
 
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व उपाध्यक्ष फकरे मोइन, महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, डॉ संजय पुरोहित ने जिला कलेक्ट्रेट अजमेर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा विरोध करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद चौधरी ने महंगाई राहत कैंप में हंगामा करने का प्रयास किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा क्यों जनता को परेशान करना चाहती है।

गुमराह कर रही है भाजपा
कांग्रेसियों ने कहा कि राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आमजन को राहत पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की 10 कल्याणकारी योजनाओं से महंगाई राहत कैंप में आम जनता लाभांवित हो रही है और जागरूक हो रही है, जो भाजपा को नागवार गुजर रहा है। भाजपा मोदी जी के विकास के भ्रामक गुणगान कर जनता को अबतक गुमराह कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें