फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : पायलट बोले - धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें

Sun, 06 Dec 2020 11:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने किसानों के आठ दिसंबर को प्रस्तावित 'भारत बंद' का समर्थन किया। पायलट ने कहा कि हम सभी को धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने ट्वीट किया,''अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है और हम सभी को इन धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।''
उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार व किसानों के मध्य असफल हुई वार्ता इस बात का प्रतीक है कि भाजपा भारत की कृषि रूपी नींव को खोखला करना चाहती है। इस बीच केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को देश के किसानों की आवाज पर आरएलपी भारत बंद का समर्थन करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें