फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट बोले- भारत जोड़ो नारे को देश भर में फैलाएंगे कार्यकर्ता, शिविर में लिए गए फैसले जल्द होंगे लागू

Mon, 16 May 2022 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

सचिन पायलट ने कहा, भाजपा और आरएसएस नफरत की राजनीति करती है। भाजपा की नफरत, आक्रोश, आक्रमण और उसकी हिंसा की भावना को खत्म करने का काम अगर कोई करेगा तो वह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी करेगी।
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हुई एक जन सभा को सचिन पायलट ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुल का शिलान्यास कर सरकार ने कई साल पुरानी मांग पूरी की है। उन्होंने कहा, यहां के लोगों की आस्था और भावना इस मिट्टी से जुड़ी हुई है। बेणेश्वर धाम एक वर्ग, समुदाय या किसी जिले का नहीं है। यहां प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के लाखों लोग भी आते हैं। इस पुल के निर्माण से सेकड़ों श्रदालुओं को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, तीन दिन हमारी पार्टी ने उदयपुर में चिंतन शिविर किया। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कई अहम फैसले लिए। पार्टी में 50 प्रतिशत पद युवाओं के लिए तय किए गए हैं। इससे युवाओं को राजनीति की अग्रिम पंक्ति में लाने का मौका मिलेगा। कांग्रेस ने जनता के बीच जाने का फैसला किया है। भारत जोड़ो नारे को कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राजस्थान समेत पूरे देश में फैलाएंगे। 

सचिन पायलट ने कहा, भाजपा और आरएसएस नफरत की राजनीति करती है। भाजपा की नफरत, आक्रोश, आक्रमण और उसकी हिंसा की भावना को खत्म करने का काम अगर कोई करेगा तो वह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी करेगी। मुझे फक्र है... खुशी है। उन्होंने कहा, हम लोगों ने जो संकल्प लिया है उसे लागू करने में कोई देरी नहीं होगी। इस शुभ काम के लिए राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हम सब आपके बीच आएं हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें