फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: उपचुनाव से पहले विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री भंवरलाल, वीडियो वायरल

Fri, 11 Oct 2019 11:27 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपर
विज्ञापन
मास्टर भंवरलाल मेघवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान में दो सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जी-जान से जुटी है वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता विवादित बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बुधवार को सुजानगढ़ गोंदूसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दैरान कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने सीएम और उपचुनाव को लेकर विवादित टिप्पणी की। मंत्री ने कहा है कि वे सीएम के कहने पर भी अपना कार्यक्रम नहीं बदलते। 

विज्ञापन


मंत्री की इस टिप्पणी का वीडियो लगतार वायरल हो रहा है। सूजानगढ़ के इस कार्यक्रम में मंत्री ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस को अनुसूचित जाति के वोट तो केवल भंवरलाल ही दिला सकता है। मेरे जेब में तो कुछ है नहीं और आप काम कुछ करते नहीं। जिसपर कार्यक्रम में खूब तालियां बजी। 

वीडियो में भंवरलाल कह रहे हैं- मंडला उप चुनाव में प्रचार करने के लिए सीएम ने मुझे दो बार फोन किया था। मैंने कहा- मैं 11 तारीख तक व्यस्त हूं। उसके बाद वहां जाकर देखूंगा। मैंने सीएम को कहा कि आप कहेंगे तो चुनाव जिता दूंगा या हरा दूंगा। भंवरलाल के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। विवादित बयानों से मंत्री का पुराना नाता रहा है। गौरतलब है कि पिछली गहलोत सरकार में भी शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षकों पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर इतना विवाद हुआ था कि उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें