फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस नेता आनंद बोले- भव्य संसद बनाने से कुछ नहीं होगा, मुद्दों पर सत्र बुलाकर चर्चा कराए केंद्र

Mon, 29 May 2023 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने जयपुर में पीसीसी में प्रेसवार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर हमला बोला। राजस्थान में गहलोत पायलट के विवाद पर आनंद शर्मा बोले कि राजस्थान को लेकर बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रखेंगे, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की मजबूत सरकार वापसी करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आंनद शर्मा ने जयपुर में की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर दौरे पर आए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सीएम गहलोत और सचिन पायलट के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही निर्णय लेंगे, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार है। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं और जिस ढंग से काम हुआ है, जो नई नीतियां बनी है, नई घोषणाएं हुई हैं, नया बजट आया है, उससे हम पूरी तरीके से आश्वस्त हैं कि जिस तरह से कांग्रेस का परचम हिमाचल प्रदेश में फहराया गया और इसके बाद कर्नाटक में शंखनाद हुआ है, उसी तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी होगा। कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में वापसी और जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


संसद का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के तीन मुद्दों पर चर्चा कराएं
पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश में बीजेपी नेता केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने भी केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  कांग्रेस ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 सवाल पूछे हैं। साथ ही पार्टी के नेता देश भर में अलग-अलग जगहों पर मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने देश की महिला पहलवानों के दिल्ली में रविवार को हुए प्रदर्शन पर महिला पहलवानों की गिरफ्तारी की निंदा की।आनंद शर्मा बोले-हम महिला शक्ति और महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन रविवार को संसद समारोह के बीच विदेशों में देश के लिए मेडल जीतने वाली बेटियों के साथ जो हुआ, उसे देश ने देखा है।



जिनका हम सम्मान और अभिनंदन करते हैं, अगर वो ही कोई शिकायत कर रही हैं तो उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है, न कि उन्हें ही गिरफ्तार करने की ज़रूरत थी। उन्होंने कहा भले ही संसद की नई इमारत भव्य हो, लेकिन अगर नई संसद से प्रजातंत्र की बात कही जा रही है तो फिर सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर उन मुद्दों पर चर्चा की शुरुआत करनी चाहिए। आनंद शर्मा बोले- संसद की इमारत अच्छी बनी है, तो उस पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जब तक विशेष सत्र बुलाकर देश के मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी, तब तक हम कल कैसे कहेंगे कि देश में प्रजातंत्र जीवंत है। हमारी सलाह यही है कि सभी मुद्दों पर सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए। अगर केंद्र सरकार और बीजेपी नेता नई संसद में नई शुरुआत की बात करते हैं तो विपक्ष के 3 मुख्य मुद्दों को स्वीकार करके विशेष सत्र के जरिए चर्चा भी करवाएं, ताकि पूरा देश सुने और सभी को लगे कि सदन गूंज रहा है।
विज्ञापन


अमीर-गरीब की खाई पर चर्चा जरूरी
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा  ने कहा- केवल भव्य इमारत से कुछ नहीं होगा।  देश की जनता यह देखना चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अपने वचन पर कितनी अडिग है।  बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, देश की सुरक्षा, देश में बढ़ती अमीर-गरीब की खाई पर अविलंब चर्चा की आज जरूरत है।

राजस्थान के किसान पीएम मोदी से पूछें सवाल 
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष जो बात उठा रहा है वह पूरे राष्ट्र की चिंता है। प्रधानमंत्री भी 31 मई को राजस्थान आ रहे हैं। इसलिए यहां के किसान उनसे उनके किए वादों के बारे में सवाल पूछें।  पीएम मोदी ने किसानों से उनकी आमदनी दोगनी करने का वादा किया था। लेकिन वो 3 काले कानून लेकर आ गए थे, जिसे विरोध के बाद सरकार को वापस लेना पड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें