फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान जल्द लेगा बड़ा फैसला, आचार्य प्रमोद ने जयपुर में किया दावा

Sat, 12 Nov 2022 02:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आचार्य प्रमोद ने कहा कि प्रदेश का हर एक कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है। पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, सभी उसे मानेंगे। 

 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की। जोशी के सरकारी निवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बड़ा फैसला लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला जल्द लिया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकत कर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कृष्णम ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के विषय पर उनकी विधानसभा अध्यक्ष से ज्यादा बात नहीं हुई। आचार्य प्रमोद ने कहा कि प्रदेश का हर एक कांग्रेस विधायक पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ खड़ा है। पार्टी आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, सभी उसे मानेंगे। 

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यहां जो भी चल रहा है वह कांग्रेस आलाकमान के संज्ञान में है। कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द कुछ बड़े फैसले करने जा रहा है। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम सचिन पायलट समर्थक नेताओं में से एक माने जाते हैं। वह कई बार सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष जोशी से उनकी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें