सीएम अशोक गहलोत ने किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला
गहलोत बोले- 4 साल में एंटी इनकंबेंसी नहीं बनी
बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत बोले-राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई, बेरोजगारी और हिंसा को लेकर जो मुद्दे उठाए हैं, वो जनता के बीच रखे जाएंगे। एआईसीसी ने भारत जोड़ो यात्रा के फॉलोअप के लिए यह हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम रखा है।इस अभियान में हमारा प्रयास रहेगा कि बूथ लेवल तक हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। अभियान में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जनता के बीच रखा जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा की कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया है। इस वक्त में जो चुनौती हमारे सामने हैं, उसकी जानकारी मिलेगी कि कौन किस तरीके से अपने आप को कांग्रेस के लिए समर्पित कर सकता है। इस अभियान से कांग्रेस आने वाले समय में मजबूत होगी।
19 और 20 जनवरी को सभी मंत्री जिलों में जाएंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- 4 साल के शासन के बाद भी आम जनता में यह भावना है कि सरकार विरोधी लहर नहीं है। सरकार रिपीट कैसे हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 19 और 20 तारीख को सभी मंत्री अभियान को लेकर जिलों में जाएंगे और जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में शामिल होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मोदी सरकार की विफलताओं के बारे में जनता को बताया जाएगा।
चिंतन शिविर की बैठक में प्रमुख सचिव की जगह मंत्री करेंगे ब्रीफ
16 और 17 जनवरी को बुलाई गई दो दिवसीय चिंतन शिविर की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार प्रिंसिपल सेक्रेटरी की बजाय मंत्री अपने-अपने विभाग के कामकाज का ब्यौरा रखेंगे। जिससे आपस में चर्चा कर सकें और जो कमिया होगी उनको ठीक करेंगे । साथ ही नई योजनाओं की तैयारी करेंगे । आने वाले बजट को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
सरकार बजट पेश करती है, तो विधानसभा से छिपकर भागती हैं बीजेपी
अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में हर बार विपक्ष की पिटाई होती है। सरकार जब भी बजट पेश करती है, तो बीजेपी विधायक विधानसभा से छिपकर भागते हैं। बीजेपी नेताओं में इतना कॉन्फिडेंस नहीं है कि वो मीडिया को ब्रीफ कर सकें। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया मुझे कहते हैं कि आप बजट घोषणाओं के लिए पैसा कहां से लाओगे । लेकिन यह चिंता मेरी है। पिछली बजट की अधिकांश घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं और सरकार का आखिरी बजट भी शानदार आएगा । इस बजट में युवाओं, बच्चों और महिलाओं का खास ध्यान रखा जाएगा।
मंत्री और विधायक भी चर्चा में हुए शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
OPS पर वो लोग सवाल खड़े कर रहे हैं जिनको मिल रही है पेंशन
गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार की 4 फ्लैगशिप योजनाएं ऐसी हक़ीन, जो देश में कहीं भी नहीं है। अलवर की रैली में राहुल गांधी ने भी इनका जिक्र किया था। वो चाहते हैं, यह योजनाएं देशभर में लागू हो। प्रधानमंत्री से भी मैंने रिक्वेस्ट की है उनको आगे आकर OPS देशभर में लागू करना चाहिए। OPS पर वो लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनको पेंशन मिल रही है। वित्तीय प्रबंधन कर हम कर्मचारियों को उनका हक देंगे।