फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः नगर निकाय चुनावों में भाजपा को झटका, कांग्रेस में खुशी की लहर

Mon, 08 Aug 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्‍थान में हुए ‌नगर निकायों के उप चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए खासे झटके वाले साबित हुए। नतीजों के अनुसार यहां विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देते हुए 37 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा को मात्र दस सीटें ही हासिल हुईं। खास बात ये रही कि बड़ी सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा को लगातार पीछे रखा। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार छह जिलों की सात नगर पालिका व जिला परिषद और 17 जिलों की 24 पंचायत समिति सदस्यों के लिए उप चुनाव बीते पांच अगस्त को हुआ था। रविवार को इसकी मतगणनना के नतीजे घोषित हुए तो भाजपा को करारा झटका लगा। 

कुल 37 सीटों के उप चुनावों में 19 जगहों पर विपक्षी कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा पर हावी रही। भाजपा को कुल दस सीटें मिलीं हैं। छह सीटें निर्दलियों को मिली जबकि दो सीटें बसपा के खाते में गई। जिला परिषद की छह में से चार सीट कांग्रेस ने हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें