राजस्थान में एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 63 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
पहली सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके 18 मंत्रियों के अलावा 29 वर्तमान विधायकों का टिकट दिया गया है। गहलोत को उनके अपने राजनीतिक गढ़ सरदारपुरा से खड़ा किया गया है वहीं धारीवाल को कोटा उत्तर से दोबारा टिकट दिया गया है।
राज्य के 19 मंत्रियों और 29 वर्तमान विधायकों के अलावा पार्टी ने इस बार चार नए चेहरों, उर्मिला जोगी को थनागाजी सीट से, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया की मां छतरीबाई सहरिया को किशनगंज सीट से, बलोतरा स्थित आश्रम के संत महंत निर्मल दास को सिवाना सीट से और सरपंच भंवर सिंह भाटी को कोलायत विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
गहलोत सरकार के समर्थन में बसपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक राजेंद्र सिंह गुधा और मुरारीलाल मीणा को उनकी संबंधित सीटों उदयपुरवती और दौसा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत को श्रीमाधोपुर क्षेत्र से, जबकि संसदीय सचिव जाहिदा खान को कामा सीट, विधानसभा में पार्टी के प्रमुख सचेतक रघु शर्मा को केकरी और उप सचेतक रतन देवासी को रानीवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने इस सूची में लगभग 63 नाम जारी किए हैं।
उम्मीदवारों की सूची1. गंगानगर -जगदीश जंधू2. करणपुर- गुरमीत सिंह कुन्नर3. हनुमानगढ़ -विनोद कुमार लीलावाल4. सूरतगढ़ -गंगाजल मील5. बीकानेर -पश्चिम बीडी कल्ला6. कोलायत- भंवर सिंह भाटी7. डूंगरगढ़ -मंगलाराम गोदारा8. सादुलपुर- कृष्णा पूनिया9. सुजानगढ़ -भंवरलाल मेघवाल10 .सूरजगढ़ -श्रवण कुमार11. झुंझुनूं -बृजेन्द्र ओला12. नवलगढ़ -प्रतिभा सिंह13. उदयपुरवाटी -राजेन्द्रसिंह गुढ़ा14. खेतड़ी- डॉ जितेन्द्र सिंह15. फतेहपुर- भंवरू खान16. सीकर - राजेन्द्र पारीक17. दातारामगढ़ - नारायणसिंह18. श्रीमाधोपुर- दीपेन्द्र सिंह19. चौमूं- भगवान सहाय सैनी20. हवामहल- ब्रज किशोर शर्मा21. सिविल लाइंस- प्रतापसिंह खाचरियावास22. तिजारा- दुर्रू मियां23. बानसूर- शकुंतला रावत24. थानागाजी- उर्मिला जोशी25. रामगढ़- जुबेर खान26. कामां- जाहिदा खान27. डीग- कुम्हेर- विश्वेन्द्र सिंह28. महुआ- हरिसिंह महुआ29. सिकराय- ममता भूपेश30. दौसा- मुरारीलाल मीणा31. लालसोट- परसादीलाल मीणा32. बामनवास- नवलकिशोर मीणा33. खंड़ार - अशोक बैरवा34. किशनगढ़- नाथूराम सिनोदिया35. नसीदाबाद- महेन्द्रसिंह गुर्जर36. केकड़ी- रघु शर्मा37. जायल- मंजू मेघवाल38. मकराना - जाकिर हुसैन39. नावां- महेन्द्र चौधरी40. सरदारपुरा- अशोक गहलोत41. पोकरण- सालेह मोहम्मद42. शिव- अमीन खां43. बाड़मेर- मेवाराम जैन44. बायतू- कर्नल सोनाराम45. पचपदरा- मदन प्रजापत46. सिवाना- महंत निर्मल दास47. चौहटन- पदमा राम मेघवाल48. रानीवाड़ा- रतन देवासी49. सिरोही- संयम लोढ़ा50. गोगुंदा - मांगीलाल गरासिया51. खेरवाड़ा- दयाराम परमार52. सलूंबर- बसंती देवी मीणा53. सागवाड़ा- सुरिन्दर बामणिया54. गढ़ी- कांता गरासिया55. बांसवाड़ा- अर्जुन सिंह बामणिया56. बागीदौरा- महेन्द्रजीत सिंह मालवीया57. कुंभलगढ़- गणेश सिंह परमार58. सांगोद- भरतसिंह कंुदनपुर59. कोटा उत्तर- शांति धारीवाल60. लाड़पुरा- नईमुद्दीन61. अंता- प्रमोद कुमार62. किशनगंज-छतरी बाई सहरिया63. मनोहरथाना -कैलाशचंद मीणा