फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा में 'शहजादों' का बोलबाला

Tue, 12 Nov 2013 08:11 PM IST
समीर शर्मा/ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव नई सरकार बनाने के लिए नया कहा जा सकता है, लेकिन इसमें कहानियां वही पुरानी दोहराई जा रही हैं।
विज्ञापन


चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा की ओर से तय किए गए उम्मीदवारों के चेहरे देखकर कहा जा सकता है कि चुनाव से पहले के लाख दावों और बड़ी-बड़ी बातों के बावजूद परिवारवाद या वंशवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इस चुनाव में वंशवाद की बेल और लंबी और घनी हो गई है। कांग्रेस की टिकटों में वंशवाद ज्यादा हावी रहा है।

कांग्रेस में 30 से अधिक उम्मीदवार ऐसे हैं, जो या तो बड़े नेताओं के परिवारों से हैं या फिर उनके रिश्तेदार राजनीति में हैं। भाजपा में 15 से अधिक उम्मीदवार ऐसे हैं, जो राजनीतिक परिवारों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


दोनों पार्टियों में 45 से अधिक प्रत्याशी नेताओं के सगे-संबंधी हैं।

राजस्थान की राजनीति में कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनका आजादी के बाद से लेकर अब तक राजनीति में वर्चस्व रहा है। कांग्रेस में मिर्धा परिवार और मदेरणा परिवार का शुरू से वर्चस्व रहा है।

राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोगों को राजनीति में अच्छी जगह पहुंचने के मौके मिल जाते हैं, लेकिन इससे ठीक उलट आम कार्यकर्ता को राजनीति में प्रवेश के बाद टिकट तक की योग्यता हासिल करने में ही लंबा वक्त लग जाता है।

राजनीतिक दलों में बढ़ रहे वंशवाद पर अब आम कार्यकर्ता सवाल उठाने लगे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी सीट रिश्ता बृजकिशोर शर्मा हवामहल दिग्गज नेता नवलकिशोर शर्मा के पुत्र बृजेंद्र सिंह ओल झुंझुनूं केन्द्रीय श्रम मंत्री शीश राम ओला के पुत्र रेखा कटारिया झोटवाड़ा केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया के परिवार से विनोद कुमार लीलावाली हनुमानगढ़ वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ के भांजे कृष्ण कड़वा संगरिया विनोद कुमार लीलावाली के भाई और बलराम जाखड़ के भांजे सालेह मोहम्मद पोकरण गाजी फकीर के पुत्र और जैसलमेर जिला प्रमुख के भाई दानिश अबरार सवाई माधोपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अबरार अहमद के पुत्र रिछपाल सिंह मिर्धा डेगाना दिग्गज नेता रहे दिवंगत नाथूराम मिर्धा के भतीजे लीला मदेरणा ओसियां भंवरी कांड आरोपी जेल में बंद पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी और वरिष्ठ नेता परसराम मदेरणा की बहू अमरी देवी लूणी भंवरी कांड आरोपी जेल में बंद विधायक मलखान सिंह विश्नोई की मां वीरेंद्र बेनीवाल लूणकरणसर पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भीमसेन चौधरी के पुत्र हजारीलाल नाग दूदू महिला दुष्कर्म आरोपी जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के भाई चंद्रशेखर बैद तारानागर पूर्व मंत्री चंदनमल बैद के पुत्र गिरीराज सिंह खंडेला पूर्व केंद्रीय मंत्री व सीकर सांसद महादेव खंडेला के पुत्र
विज्ञापन



बीजेपी प्रत्याशी सीट रिश्ता मानवेंद्र सिंह शिव पूर्व विदेश मंत्री जसंवत सिंह के पुत्र नरपत सिंह राजवी विद्याधरनगर पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के दामाद वीरेंद्र मीणा लालसोट पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा के भतीजे झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पूर्व मंत्री हर लाल सिंह खर्रा के पुत्र सिद्धी कुमारी बीकानेर पूर्व बीकानेर राजपरिवार से हैं व उनके दादा करणी सिंह पांच बार रहे सांसद विवेक बोहरा राजाखेड़ा मौजूदा विधायक रवींद्र सिंह बोहरा के पुत्र अजय सिंह किलक डेगाना पूर्व सांसद राम रघुनाथ चौधरी के पुत्र अनिता कटारा सागवाड़ा पूर्व मंत्री कनकमल कटारा के परिवार से गजेंद्र सिंह खींवसर लोहावट वरिष्ठ नेता दिवंगत ओंकार सिंह खींवसर के पुत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें