फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सरकार बनते ही दिखने लगी आपसी रार

Fri, 24 Jan 2014 08:20 PM IST
समीर शर्मा, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी के बीच मतभेद खुलकर सामने दिखनेवाले हैं।
विज्ञापन


26 जनवरी को शहर की छोटी चौपड़ पर पहली बार झंडा रोहण किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र अखिलेश तिवाड़ी ने 26 जनवरी को छोटी चौपड़ पर दिव्य भारत उद्घोष कार्यक्रम रखा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी चौपड़ पर मनाया जाता है, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष झंडारोहण करते हैं। फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद वसुंधरा राजे के पास ही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से 26 जनवरी को सुबह आठ बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के रूप में झंडारोहण करेंगी।
विज्ञापन


इधर, तिवाड़ी के पुत्र की ओर से 26 जनवरी को सुबह 11 बजे छोटी चौपड़ पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विधायक घनश्याम तिवाड़ी के झंडारोहण किए जाने की संभावना है।

राजधानी में यह पहला मौका है जब किसी भी संगठन या राजनीतिक पार्टी से जनप्रतिनिधि की ओर से छोटी चौपड़ पर झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

चुनाव से पहले भी राजे-तिवाड़ी मतभेद सबके सामने आ चुके हैं। लंबे समय से दोनों एक मंच पर नहीं दिखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें