फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले CM गहलोत ने महिलाओं को दी राहत, यहां मिलने वाली 90 फीसदी की छूट लागू

Sun, 08 Oct 2023 10:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब रोडवेज बस का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं और महिलाओं को महज किराए की 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। 
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज की बसों में मिलेगी ये सुविधा। - फोटो : फाइल चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बस के मासिक पास बनवाने पर किराए में 90 फीसदी की छूट दी जाएगी। घोषणा के दो दिन बाद मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी, विधानसभा चुनाव से पहले ही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब रोडवेज बस का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं और महिलाओं को महज किराए की 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण और द्रुतगामी बसों में प्रदेश की सीमा में देय होगी। 

वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा महिलाओं और पुरुषों को करीब 1.61 लाख मासिक यात्रा पास जारी किए गए हैं। ये पास किराए की राशि में 45 प्रतिशत की छूट देकर जारी किए जाते हैं। अब महिलाओं और बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट दिए जाने से मासिक पास की संख्या में दोगुनी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले लागू, कांग्रेस को मिल सकता है फायदा
सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले इस छूट को लागू कर के एक और मास्ट स्ट्रोक चला है। इससे महिलाओं को फायदा होगा, जिसका असर राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें