रैन बसेरे के रजिस्टर की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
सिरोही जिले के आबूरोड में तालुका विधिक सेवा समिति आबूरोड अध्यक्ष मोहित शर्मा ने शहर के सदर बाजार क्षेत्र स्थित रैन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अचानक यहां पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने परिसर की सफाई, पानी एवं सर्दी से बचाव के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। रजिस्टर में आने वाले लोगों के ब्यौरे की जांच की। शर्मा ने आगामी दिनों में सर्दी के और तेज होने की बात कहते हुए देखते हुए रैन बसेरे की सुविधा का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के आदेश दिए गए।