बीकानेर के नोखा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने वाले गारंटी कार्ड सौंपे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई। बुधवार को बीकानेर में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए सीएम गहलोत ने लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों ने कहा कि महंगाई की मार से अब राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी।
युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी
किसानों के लिए अलग बजट पेश करना अनूठी मिसाल
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग बजट पेश करना पूरे देश में अनूठी मिसाल है। किसानों के हित में निरंतर अहम निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनमें 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराना, खेतों के लिए तारबंदी, सिंचाई, डिग्गी तथा विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान बढ़ाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि के प्रति आकर्षित करने के लिए भी सरकार द्वारा नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले 5 वर्षों में सरकार द्वारा 45 नए कृषि महाविद्यालय खोले गए हैं।
303 महाविद्यालय खोले गए
गहलोत ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। पिछले 5 वर्षों में 303 महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 130 बालिका महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को लंपी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को प्रतिमाह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे।
प्रधानमंत्री से आग्रह लागू करें सोशल सिक्योरिटी एक्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में लगभग एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही हैै। इसे अब न्यूनतम 1000 रुपए किया गया है। इससे लोगों को संबल मिला है। राज्य की तरह प्रधानमंत्री भी पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करें, ताकि एक समान पेंशन मिल सके। साथ ही, 25 लाख रुपए का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा भी देश में लागू करें।