फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली दौरे पर आज सीएम गहलोत, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

Mon, 09 May 2022 11:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मुलाकात कर उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों का फीडबैक देंगे। 
विज्ञापन
सीएम गहलोत का दिल्ली दौरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में 13 मई से 15 मई तक कांग्रेस का राष्ट्रीय चिंतन शिविर होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जा रहे हैं। बैठक एआईसीसी मुख्यालय में शाम चार बजे होगी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाएंगे। जहां वो बैठक से पहले सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलेंगे। मुलाकात के दौरान गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष को चिंतन शिविर को लेकर चल रही तैयारियों का फीडबैक देंगे। राजस्थान में हुई सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भी वे सोनिया गांधी से चर्चा करेंगे।

 

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन से भी मुलाकात करेंगे। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राजस्थान से भंवर जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें