फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, गहलोत सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए

Thu, 31 Mar 2022 12:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्र सरकार के बाद गहलोत सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
राजस्थान के कर्मचारियों के डीए में इजाफा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई दर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों और  पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से 34 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर देय होगी। पहले 31 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दर दी जा रही थी। 

विज्ञापन

गहलोत सरकार के इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। इनके साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स भी लाभ के दायरे में आएंगे। यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा। 

विज्ञापन


अप्रैल 2022 से वेतन से किया जाएगा इसका नकद भुगतान

कर्मचारियों की 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि-2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी। माह अप्रैल, 2022 के वेतन जिसका भुगतान मई, 2022 में किया जाना है, इसका नकद भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। जिक, तुरंत प्रभाव से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1435 करोड़ रूपए का वित्तीय भार वहन करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें