आधार कार्ड योजना के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधार से जुड़ी राज्य की 10 योजनाओं की घोषणा की। इस मौके जयुपर के दूदू कस्बे में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. सिंह समेत यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व कई अन्य मंत्रियों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आने वाले समय में आधार कार्ड के माध्यम से ही कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। साथ ही उन्होंने दूदू, चौमूं और शाहपुरा क्षेत्र के लिए विशेष 'पीडीएस' पायलट प्रोजेक्ट की भी घोषणा की। इस दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 21 करोडवां कार्ड सौंपा। उन्होंने सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए आधार आधारित सेवा की शुरूआत भी की।
इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, रेल मंत्री डॉ.सी.पी. जोशी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, यूआईडीएआई के चेयरमैन नंदन नीलेकणि तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे।